कड़वे अनुभवों को
आओ मीठा कर ले
उनसे मिली सीख से
आज को बेहतर कर ले I
नहीं मिलता यहाँ
कुछ रोने से
फिर भी रोले
दिल हल्का कर ले I
अंगारो से भरा
क्यों ना हो पथ बेशक
न करे किसी से कोई शिकायत
बस अपने पथ पर चलतै रहे I
दिया है जीवन दान जिसने
अडिग विश्वास रख उनमें
पार लगायेंगे वो नैया
जीवन के कठिन छण में I
@बिनीता झा
No comments:
Post a Comment