जिंदगी ने जब से तेरा साथ पाया
दिल ने प्यार का गीत गुनगुनाया
तेरे आगोश ने तमन्नाओं को जगाया
तूने मेरी दुनियाँ को फिर से बसाया
हर लम्हा पुनः रौशनी में नहाया
जब प्रियतम तू मेरे पास आया
तूने मेरी हकीकत हो हसीन बनाया
तेरे गजलों में डूब कर दिल मुस्कुराया
दुनियाँ ने ख्वाब बेशक दिखाया
पर तूने ख्वाबों को जीना सिखाया
---बिनीता झा
२२.०७.२०१३
No comments:
Post a Comment